फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरिपार क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था चरमराने से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बीएसएनएल पहले से लचर, अब जियो नेटवर्क भी लड़खड़ाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह सहित गिरिपार क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। सबसे पुरानी सरकारी सेवा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पहले से ही खराब स्थिति में चल रही थी, वहीं अब निजी कंपनी रिलायंस जियो (जियो) की इंटरनेट सेवा भी बेहद धीमी पड़ने से उपभोक्ताओं की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जियो नेटवर्क पर कॉलिंग किसी तरह हो जाती है, लेकिन इंटरनेट स्पीड इतनी कम हो चुकी है कि ऑनलाइन काम करना लगभग असंभव हो गया है। कई बार तो नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाता है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता सालभर के रिचार्ज प्लान लेते हैं, जिनमें रोजाना ढाई से तीन जीबी डेटा मिलता है।
विज्ञापन


खराब स्पीड के कारण यह डेटा इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, ईश्वर चंद, वीणा, चंद्रमणि, सुरेंद्र, सुमन और सुशील समेत कई लोगों ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाएं पहले से ही कमजोर थीं, लेकिन अब जियो भी उसी राह पर चलता नजर आ रहा है। लगातार खराब नेटवर्क और धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण लोगों में दूरसंचार कंपनियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दूरसंचार विभाग और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि गिरिपार क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पहले ही कनेक्टिविटी सीमित रहती है, ऐसे में खराब सेवाएं लोगों के दैनिक जीवन, शिक्षा और कारोबार पर सीधा असर डाल रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे संगठित होकर विरोध प्रदर्शन करने पर भी मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें