फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 19 से, तैयारियां हुईं तेज

Tue, 20 Oct 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्याओं और कुश्ती के साथ महिलाओं की मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन

छह दिन तक होगी रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर रेणुका विकास बोर्ड और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 नवंबर से शुरू होने वाले छह दिवसीय मेले के लिए मंदिर परिसर और स्नान घाट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहीं, रास्तों की मरम्मत, रंग-रोगन और साज-सज्जा के कार्य भी जल्द शुरू होंगे।
इस बार मेले में सांस्कृतिक संध्याओं और कुश्ती के अलावा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी सहित अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। मेले के सभी छह दिनों में रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती भी होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं से शुद्ध देसी घी की सेवा ली जा रही है।
विज्ञापन

मेले की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए रेणुका विकास बोर्ड ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। साथ ही, आयोजन को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन को आकर्षक बनाने के साथ इसकी धार्मिक महत्ता और प्राचीन परंपराओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें