फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षधाम मार्ग का निर्माण जल्द होगा पूरा : सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-1 में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को वार्ड नंबर-1 से होकर गुजरने वाले मोक्षधाम मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि मोक्षधाम को जाने वाला यह मार्ग किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या वर्ग विशेष का नहीं है, बल्कि यह वह रास्ता है जिससे होकर हर व्यक्ति अपनी अंतिम यात्रा पर निकलता है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और जनहित से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले धनराशि उपलब्ध करवा दी गई थी, लेकिन नगर परिषद समय पर राशि खर्च नहीं कर सकी, जिसके चलते यह कार्य लंबित रहा।
विज्ञापन


अब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) को इसका पैसा शिफ्ट कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नाहन शहर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था और बदहाली को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शहर की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद कपिल गर्ग, राकेश गर्ग, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें