फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में 45 लाख से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुरधार, नौहराधार की पंचायतों में विधायक प्राथमिकता से 18 करोड़ की सिंचाई जल इकाइयां स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सिरमौर प्रवास के दौरान शनिवार को रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगडाह के नौहराधार में लगभग 45 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उपाध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रदेश सरकार इन संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार तथा नौहराधार की विभिन्न पंचायतों में नाबार्ड की ओर से विधायक प्राथमिकता से 18 करोड़ की सिंचाई जल इकाइयां स्वीकृत करवाई गई हैं जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त भराड़ी पेयजल योजना के सुधार के लिए भी विधायक प्राथमिकता से एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिससे लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार को सीबीएसई बोर्ड में शामिल किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चूड़धार और बांदल-लाणा चेता सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम सुनील कायथ, डीएसपी मुकेश डढवाल, बीडीओ नेहा नेगी, सदस्य जिला परिषद पृथ्वीराज चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें