फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कन्या स्कूल में छात्राओं को कानून की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट लीगल चाइल्ड सर्विस यूनिट ने लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्कूली छात्राओं को कानूनी जानकारी देने के मकसद से पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में डिस्ट्रिक्ट लीगल चाइल्ड सर्विस यूनिट ने जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में स्कूली छात्राओं को बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता अभय कांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मकसद बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना रहा। इसमें बच्चों को बताया गया कि बच्चों के लिए क्या-क्या न्यायिक सुविधा उपलब्ध है। इस बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं को शिविर के दौरान उनके लिए बनाए गए एक्ट और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि न्यायिक सहायता उपलब्ध करवाने के मकसद से हर जिला में डिस्ट्रिक्ट लीगल चाइल्ड सर्विस यूनिट का गठन किया गया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें