संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के डॉ. अजरनाथ यादव को स्कॉलर जीपीएस द्वारा बायोटेक्नोलॉजी में विश्वभर के तीन करोड़ विद्वानों में शीर्ष 0.05 प्रतिशत उच्च श्रेणीबद्ध विद्वान के रूप में स्थान मिला है।
डॉ. अजरनाथ यादव विश्वविद्यालय में जेनेटिक्स, प्लांट ब्रीडिंग और बायोटेक्नोलॉजी के प्रमुख हैं। स्कॉलर जीपीएस कैलिफोर्निया, अमेरिका में मेटा एनालिटिक्स एलएलसी की कंपनी है। डॉ. यादव को एडी साइंटिफिक इंडेक्स 2024 द्वारा कृषि और वानिकी में भारत में पहला और विश्व में 60,315 वैज्ञानिकों में से 189वां स्थान मिला है। डॉ. अजरनाथ यादव को 2022-24 में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में सूचीबद्ध किया गया है। उन्हें माइक्रोबायोलॉजी में भारत की निजी विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इटरनल विवि के कुलपति डॉ. दविंदर सिंह, उपकुलपति डॉ. जसविंदर सिंह और अकादमिक मामलों के डीन डॉ. टीएस बनिपाल ने डॉ अजरनाथ यादव को बधाई दी।