फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब और शिलाई में सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं सुनते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब और शिलाई में सुनीं जनसमस्याएं

पांवटा साहिब/शिलाई। उद्योग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उद्योग मंत्री ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया। कुछ समस्याओं को संबंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उद्योग मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहां कफोटा और शिलाई क्षेत्र के लोग उनसे मिले।

इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग साक्षी सत्ती, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें