फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामेश्वर शर्मा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

रामेश्वर शर्मा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की भरोग बनेड़ी पंचायत से संबंध रखने वाले रामेश्वर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने दी है।
रामेश्वर शर्मा को हाल ही में जिला सिरमौर किसान मोर्चा का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। उनके दायित्व में परिवर्तन करते हुए अब उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर शर्मा इससे पूर्व मंडी समिति सिरमौर (एपीएमसी) के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
रामेश्वर शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं व संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने इस दायित्व को बखूबी निभाने का प्रयत्न करेंगे और किसान भाइयों के हर दुख दर्द में सदैव तत्पर रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें