फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में आरएएमपी और इंडस्ट्री तकनीकों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) और इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उद्योग विभाग केंद्र नाहन के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईसी कालाअंब के सदस्य सचिव गुरुप्यारा राम ने की। इस अवसर पर आरएएमपी परियोजना के तहत सीईएल की ओर से प्रोजेक्ट गवर्नेंस हेड साक्षी सत्ती और इकोनॉमी इन्वेस्टिगेटर मनीष मजटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक करना था ताकि वे अपनी उत्पादकता, कार्यकुशलता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ा सके।
विज्ञापन


सीईएल के विषय विशेषज्ञ इलयराजा सवरी मरियादास ने सत्र के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निंग (एमएल), स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) जैसी डिजिटल तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन आधुनिक तकनीकों को अपनाकर एमएसएमई इकाइयां अपने संचालन को आधुनिक बना सकती हैं, गुणवत्ता में सुधार कर सकती हैं और लागत में कमी ला सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई पंजीकरण एवं ओपन मार्केट एक्सेस के लिए एमएसएमई पंजीकरण पात्रता पोर्टल की भी जानकारी साझा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई इकाइयां पंजीकरण कर विभिन्न सरकारी लाभों और बाजार अवसरों का लाभ उठा सकती हैं। आरएएमपी पहल जो कि भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय से समर्थित है, का उद्देश्य एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करना, तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देना और उद्योगों की क्षमता निर्माण कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों को सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने और ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 33 एमएसएमई प्रतिनिधियों, तकनीकी साझेदारों और उद्योग विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में क्लस्टर स्तर पर इंडस्ट्री 4.0 समाधान लागू करने के व्यावहारिक तरीकों पर इंटरेक्टिव चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें