फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहीदों के परिजनों व विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए किया सम्मानित

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानितकरते एसडीएम पांवटा साहिब: संवाद
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों और वीरनारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामलीला मैदान पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान वीर शहीदों के परिजनों-वीरनारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
बतौर मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हमें स्वतंत्र भारत का तोहफा दिया। हम अपने वीर सैनिकों और उनके परिवारों को भी सलाम करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी व सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
विज्ञापन

हिम्मत और त्याग के कारण ही हम आज़ादी के साथ सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाषा, धर्म, जाति या क्षेत्र कोई भी हो, हम सभी भारत माता की संतान हैं, हमें इस विविधता को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी शक्ति बनाना है। आज देश अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजा, खेलों में नए कीर्तिमान बनाए, शिक्षा और उद्योग में नई ऊंचाइयों को छुआ। इन उपलब्धियों में हर शहर, हर गांव और हर व्यक्ति का योगदान है।
इस अवसर पर मुख्यातिथि की ओर से शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
इनमें एपीआरओ पांवटा साहिब प्रवेश कुमार, महेश खुराना, मधुकर शर्मा, हरीश कुमार, देवेंद्र सैनी, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता देवी, सुरजीत सिंह, अजय कुमार, जसबीर सिंह, निकिता चौधरी, हरीश कुमार, वन रक्षक रोहित कुमार, गोताखोर टीम सदस्यों राजेंद्र, राकेश, प्रदीप, मनीष, अमित, पंकज, लक्ष्य, शिवा, अभिमन्यू,महेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, राम दयाल, सुरेंद्र सिंह, निर्मला देवी, रामदेवी, रग्बी के नेशनल गोल्ड मेडल विजेता जोया, स्नेहा, अंकिता, कोच अश्मिता, अन्य खिलाड़ियों में इशिका कश्यप, वैश्णवी, चक्षु, तनवीर सिंह, आयुष्मान को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिय, कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, प्रधान व्यापार मंडल अनिंद्र सिंह नोटी व पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें