फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लगनू गांव को रेड़ली पंचायत में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रेड़ली में शामिल हों मौजा लगनू
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा आग्रह पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत संगड़ाह के लगनू गांव के लोगों ने इसे रेड़ली पंचायत में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिला और उन्हें आग्रह पत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार संगड़ाह क्षेत्र को नगर पंचायत के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इस अधिसूचना में लगनू गांव को नगर पंचायत से बाहर रखा गया है। उनका कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से लगनू, विकास खंड संगड़ाह की रेड़ली पंचायत के पास है। ऐसे में इसे रेड़ली पंचायत में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजा निवासी सुनील शर्मा, भीम सिंह, जगदीश अंगिरस, चमन लाल, लेख राम ठाकुर, दलीप सिंह कंठ, तपेंद्र सिंह राणा, कमल राज, विनोद चौहान, बलवीर चौहान, सुंदरमणी, अशोक कंठ, कैलाश चौहान, विनोद, बबीता, ओम प्रकाश, प्रमोद, अजय कुमार, पूर्ण चंद, यशपाल, राहुल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें