फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ईपीएफओ में पंजीकरण पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांवटा साहिब में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मैनकाइंड फार्मा और जी लेबोरेटरी में आयोजित किया गया।
सेमिनार की अगुवाई ईपीएफओ के लेखा अधिकारी उदय भानु वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 10 से 16 नवंबर तक फार्मा, एपीआई और ड्रग विनिर्माण क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ईपीएफओ अधिकारियों ने औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ में पंजीकृत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से 15,000 रुपये तक की राशि के एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनका मासिक वेतन एक लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

दूसरी योजना अतिरिक्त रोजगार सृजन से संबंधित है। इसमें विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत नियोक्ताओं को दो वर्षों तक प्रत्येक अतिरिक्त नियुक्त कर्मचारी के लिए 3,000 रुपये प्रति माह तक की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें