फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर 45 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
नाहन बाजार में एक वाहन चालक का चालान काटती पुलिस। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन यातायात पुलिस टीम ने नियमों को धत्ता बताकर दौड़ रहे वाहन चालकों को कड़ा सबक सिखाया। पुलिस टीम ने नाहन-शिमला एनएच मार्ग पर झंडा जी के समीप, रानीताल मार्ग और बाजार में नाका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान काटे। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना, मोबाइल उपयोग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, नो एंट्री में प्रवेश को लेकर 45 चोपहिया और दोपहिया वाहनों के चालान काटे।
सुबह करीब 11 बजे से देर रात तक चली इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बिना साइलेंसर बाइक चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी।
गौरतलब रहे कि शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाने और प्रतिबंधित बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहन चलाने को लेकर शहरवासियों में भारी रोष पैदा हो गया है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक शहर के संकरे मार्ग और गलियों में बेहद तेज रफ्तार वाहन चला रहे हैं। सामाजिक संगठन भी बार-बार पुलिस प्रशासन से बेलगाम वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रतिबंधित बाजार क्षेत्र में दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के ही अंक में प्रतिबंध के बावजूद तंग बाजार में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन दौड़ा रहे चालक..., शीर्षक से समाचार भी प्रकाशित किया था। ऐसे में शुक्रवार को दिन भर पुलिस ने नियमों को धत्ता बता कर दौड़ रहे वाहनों के जमकर चालान काटे। डीएसपी मीनाक्षी शाह ने चालान काटने की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें