फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण सतौन-रेणुका मार्ग तीन घंटे रहा बंद

विज्ञापन
भारी बारिश से टिक्कर खड्ड में बंद हुए सतौन-रेणुकाजी मार्ग पर फंसे वाहन व लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सतौन में वीरवार शाम को अचानक तेज बारिश हुई। इससे सतौन-रेणुका सड़क मार्ग पर टिक्कर खड्ड के पास भारी मलबा आ गया। सड़क पर भारी मलबा आने से यह मार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा। इससे काम से घर की ओर लौट रहे ग्रामीण सड़क के दोनों छोरों पर फंसे दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार को सतौन में शाम पांच बजे जमकर मेघ बरसे। अचानक हुए तेज बारिश के कारण सतौन-रेणुका जी मार्ग पर सतौन से एक किलोमीटर दूरे टिक्कर खड्ड के पास भारी मलबा आ गया। इससे यह मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग के बंद होने से इससे जुड़े कोडगा, सखोली, कांटी मशवा सहित रेणुका जी सड़क पर आवाजाही बंद रही। सड़क खुलने के इंतजार में सैकड़ों मुसाफिर सड़क के दोनों छोर पर खड़े रहे।
लोक निर्माण विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता पीके उप्रेती ने बताया टिक्कर खड्ड पर डोजर को स्थायी रूप से तैनात किया गया है। मौसम खुलते ही मार्ग को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें