फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा के समीप एक ऑटो पलटा 2 व्यक्ति घायल

Tue, 23 Feb 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांवटा-नाहन एनएच मार्ग पर माजरा के समीप सड़क हादसा हुआ। एक ट्राले के ओवर टेक करते वक्त ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को यमुनानगर अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सोमवार देर रात को माजरा के समीप हादसा हुआ। एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने ऑटो से ओवर टेक किया। इस दौरान ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक यूसुफ अली (35) व बलदेव सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने सूचना माजरा पुलिस चौकी व एंबुलेंस सेवा को कर दी। माजरा से 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी बंसीराम व पायलट भुवनेश्वर ने दोनों घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद परिजन घायलों को यमुनानगर ले गए। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें