फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचने से पहले ही खेतों में खड़ी टमाटर की फसल बर्बाद

विज्ञापन
आंजभोज क्षेत्र में पकने के बाद खेत में गिरा टमाटर। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नघेता (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के आंजभोज इलाके के कई गांवों में टमाटर की फसल अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक चपत लगी है। हैरानी की बात है कि टमाटर की फसल बेचने से पहले ही खेतों में सड़ने लगी है। इलाके के नघेता गांव में किसानों के टमाटर के पूरे खेत खराब हो गए।
विज्ञापन

किसानों को ये समझ नहीं आया कि खेत में तैयार टमाटर को कौन से बीमारी लगी है। जबकि, फसल को किसान बेच भी नहीं सके। इस तरह का रोग क्षेत्र में खीरे को भी अपनी चपेट में ले रहा है। टौरूं क्षेत्र में खीरे की फसल इसी तरह बर्बाद हो रही है।
नघेता गांव के जग्गीराम, धर्म सिंह, कुंदन सिंह और मदन सिंह ने बताया कि उनका पूरा टमाटर का खेत बर्बाद हो गया है। वह अभी तक एक रुपये की फसल भी नहीं बेच पाए हैं। पूरी गर्मियों में उन्होंने पानी पीठ पर ढोकर पौधों की सिंचाई की। शुरू में पौधा बिल्कुल सही था। जैसे-जैसे फल लगना शुरू हुआ पौधा सूखना शुरू हो गया। पौधों को बचाने के लिए उन्होंने दवाइयों का स्प्रे भी किया। बावजूद इसके पौधा सूखना और गलना शुरू हो गया। अब पूरा खेत उजड़ चुका है। वह बीज का पैसा भी वसूल नहीं कर सके।
विज्ञापन

इसी गांव के धर्म सिंह ने बताया कि उनका भी खीरे का पूरा खेत बर्बाद हो गया है। क्षेत्र के दूसरे गांव की बात करें तो यही हालत भरली गांव की भी है।
इस गांव के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पूरा खीरे का खेत सड़ गया है। फूल आते ही खीरा सड़ना शुरू हो रहा है। इसके अलावा बनौर के रणवीर सिंह, कोफर के खजान सिंह और बनोर के ही ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी टमाटर की फसल खेतों में सड़ रही है। इन किसानों ने कृषि विभाग से मौके का निरीक्षण कर खराब फसल का उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
कृषि विभाग पांवटा साहिब के विषयवाद विशेषज्ञ अभिलाष कुमार ने बताया कि हो सकता है कि किसानों ने फसल में कोई गलत स्प्रे कर दिया हो। वह जल्द क्षेत्र का दौरा करेंगे। पता लगाएंगे की कि ये कौन सा रोग है।

नघेता गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आया टमाटर का पूरा खेत। संवाद- फोटो : NAHAN

नघेता गांव में टमाटर की खराब हुई फसल दिखाता एक किसान। संवाद- फोटो : NAHAN

नघेता गांव में फसल तैयार होने के दौरान पौधे में सड़ रहा पका टमाटर। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें