फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले, 19 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
12 new corona cases found in sirmaur district on tuesday 23 august 2022
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले आए हैं। 19 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में जिले में 85 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 359 सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर के अंतर्गत जांचे गए 83 सैंपलों में से पांच और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत लिए गए 276 सैंपलों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने मंगलवार को 12 नए मामले आने की पुष्टि की है।
---
1495 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर) जिले में मंगलवार को 1495 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

बूस्टर डोज के अलावा 107 लोगों को दूसरी और 73 लोगों ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मंगलवार को 1495 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें