फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आईएमए पांवटा इकाई ने राइट टू हेल्थ बिल का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए पांवटा इकाई ने राइट टू हेल्थ बिल का विरोध किया
विज्ञापन

इकाई ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय चिकित्सक संघ (आईएमए) पांवटा इकाई ने राजस्थान सरकार के राइट टू हेल्थ बिल का विरोध किया है। साथ ही इस बिल का विरोध कर रही राजस्थान आईएमए इकाई की हड़ताल का भी समर्थन किया है।
तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है, जिसमें इस बिल को रद्द करने का आग्रह किया है।
आईएमए पांवटा के महासचिव डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. प्रवेश सबलोक, डॉ. एसपी खेड़ा और डॉ. एस मंगला व डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि राजस्थान के चिकित्सक इस बिल का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह बिल असांविधनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री ही इस बिल को वापस ले सकते हैं। तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन भेजा गया है।
-चंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें