5,000 मीटर दौड़ में अजय और पूजा अव्वल
नाहन में हुईं लड़कों और लड़कियों की दौड़ स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सोमवार को नाहन के चंबा मैदान में मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। इन दौड़ों में 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
16 से 19 आयु वर्ग की 5,000 मीटर लड़कों की दौड़ में अजय ने पहला, पंकज ने दूसरा और अशोक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी आयु वर्ग में लड़कियों के बीच हुई स्पर्धा में पूजा, रिक्की और शारदा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
13 से 15 आयु वर्ग के 3,000 मीटर वर्ग के लड़कों की दौड़ में विक्रम ने प्रथम, अंशु भारद्वाज ने द्वितीय और देवेंद्र कुमार ने तृतीय, लड़कियों के मुकाबले में समीक्षा प्रथम, शालिनी द्वितीय और आरूषि तृतीय स्थान पर रहीं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 6,000 रुपये, जबकि द्वितीय को 5,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि हर वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले लड़के और लड़कियां 29 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर फुटबाल कोच मनुज शर्मा, अभय कंवर बास्केट बाल कोच, इकबाल कौर पीईटी, नरेश कुमार पीईटी, रमा शर्मा युवा संयोजक, कैलाश तोमर, विनोद कुमार, सूरज कुमार, रामगोपाल और अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
......हितेश