फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि नदी और यमुना नदी पर अवैध खनन करते 10 वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के नदी नालों क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील अवैध खनन स्थलों पर बुधवार तड़के कार्रवाई की है। इस दौरान गिरि और यमुना नदी में अवैध खनन करते 10 वाहनों से 90 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरि नदी और यमुना नदी में चोरी छिपे अवैध खनन गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने बुधवार तड़के ही मोर्चा संभाल लिया।
पुरुवाला के समीप गिरि नदी और यमुना नदी में दबिश दी गई। इस दौरान नदी में टिपर और ट्रैक्टर अवैध खनन कार्य करते मिले। जबकि पुलिस को आता देख कई ट्रक और ट्रैक्टर फरार होने में भी कामयाब हुए। पुलिस ने मौके पर 10 ट्रक और ट्रैक्टर दबोचे। पुलिस ने इनके संचालकों से 90 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापा डालने का अभियान शुरू किया है। बुधवार सुबह ही 10 वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा है। इनके संचालकों से कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें