फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटक माजरी में बाइक की टक्कर से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले मटक माजरी में एक तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को सूरजपुर निजी अस्पताल में उपचार को पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

मटक माजरी निवासी विक्रम सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात इनके पिता पृथ्वी सिंह गांव मटक माजरी में अपने घर के आगे सड़क के किनारे खड़े थे। इस बीच माजरा की तरफ से एक बाइक को एक युवक तेज गति से चलाते हुए पहुंचा और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी काफी दूर जाकर गिर गया।
हादसे में पृथ्वी सिंह को काफी चोटें आई हैं। हादसे में एक टांग टूट गई और कान पर भी गंभीर चोटें हैं। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल के परिजनों ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें