फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राज में अवैध पेड़ कटान व अवैध खनन जोरों पर : तोमर

विज्ञापन
पांवटा साहिब में पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते पूर्व विधायक बलदेव तोमर।   संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक ने कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कांग्रेस राज में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान व अवैध खनन बड़े धड़ल्ले से चल रहा है। यह टिप्पणी शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में की।
तोमर ने कहा कि पिछले कल शिलाई नगर पंचायत क्षेत्र में दिन दहाड़े सैकड़ों पेड़ों का अवैध कटान हुआ है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक पुलिस में एफआईआर दर्ज तक नहीं करवाई। इससे यह प्रतीत होता है कि वन विभाग की मिलीभगत से यह कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कार्य दिन-दहाड़े पहली बार देखने को मिला है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में तीन साल से अवैध खनन और अवैध वन कटान खुले आम चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र के एक पूर्व जिला परिषद रहे व्यक्ति ने इस अवैध कटान को अंजाम दिया है। बलदेव तोमर ने कहा कि वन विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इस लिए मामले में संज्ञान लें। अगर संज्ञान नहीं लिया तो नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर इस मुद्दे को विधानसभा में उठायेंगे। उन्होंने कहा कि क्या डीएफओ 25 पेड़ों की कटान की अनुमति दे सकते हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

-
पेड़ कटान में कांग्रेस व मेरा नाम घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : हर्ष
शिलाई से विधायक व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में पेट्रोल पंप के पास हुए अवैध वन कटान के मामले में कहा कि पेड़ कटान में कांग्रेस व मेरा नाम घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वन विभाग को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने का इस तरह के मामलों में राजनीतिक नहीं करनी चाहिए। दूसरी ओर वन विभाग नाहन के अरण्यपाल बसंत किरण बाबू ने बताया कि शिलाई में हुई वन कटान के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डीएफओ को 25 पेड़ों तक पेड़ काटने की अनुमति है। अगर 25 से ज्यादा पेड़ काटे गए होंगे तो पेड़ काटने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें