नवीन प्रवेश और द्वितीय वर्ष में पंजीकरण की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ी
इग्नू में प्रवेश वाले विद्यार्थियों का रविवार की ऑनलाइन परिचय सभा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय अध्ययन केंद्र-1133 पांवटा साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र-1133 पांवटा साहिब में जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन परिचय सभा का रविवार को आयोजन होगा। इग्नू में नवीन प्रवेश व द्वितीय वर्ष में पंजीकरण की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
अध्ययन केंद्र-1133 पांवटा साहिब की सह समन्वयक डॉ. ऊषा जोशी शर्मा ने बताया कि केंद्र में जनवरी सत्र 2024 के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए रविवार, 21 जुलाई को 11: 30 बजे ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए नवीन प्रवेश तथा दूसरे वर्ष में पंजीकरण की तिथि को 30 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश अथवा पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं।
पांवटा केंद्र की सह समन्वयक डॉ. ऊषा जोशी ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को बीए तथा कुछ अन्य प्रोग्राम में प्रवेश के लिए प्रवेश फीस का भुगतान नहीं करना होगा। इस बारे में इग्नू की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संवाद