फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मलबा फेंकना जारी रहा तो महिलाओं समेत करेंगे धरना प्रदर्शन

Thu, 02 Jan 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
एनएच-707 निर्माण के दौरान तिलौरधार के पास नालीगाड खड्ड मेंमलबा फेंकते हुए : स्त्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नहीं रुकी ठेकेदार की दबंगई, मलबा फेंकने का कार्य जारी : राजेंद्र शर्मा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देश के सड़क परिवहन मंत्री व एनजीटी को शिकायत भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। पिछले कुछ दशकों से गिरिपार क्षेत्र का शमाह गांव धंसने के चलते चर्चा में रहा है। जिसके बाद इस गांव के लोगों को विस्थापित करने के प्रयास होते रहे हैं। अब उसी प्रभावित शमाह गांव के खड्ड में तिलौरधार के पास एनएच-707 निर्माण कार्य का मलबा नालीगाड़ खड्ड में अवैध रूप से फेंका जा रहा है। एसडीएम को शिकायत के बावजूद, वीरवार को फिर से मलबा फेंका गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेज दी है। जिसमें निर्माण कार्य में जुटी कंपनी व ठेकेदार को अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाने व उचित कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि मलबा फेंकना नही रोका तो गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम शमाह निवासी राजेंद्र शर्मा, चूही राम शर्मा, रती राम, कल्याण सिंह, राजेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, माया राम शर्मा, प्रवेश शर्मा, कंठी राम, रमन शर्मा, रमेश चंद व सुनील शर्मा समेत ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार की दबंगई जारी है। एनएच-707 निर्माण कार्य में तिलौरधार के समीप एनएच पर कार्य चल रहा है। ठेकेदार पूरा मलबा नालीगाड़ खड्ड में फेंक रहा है। नियमानुसार कंपनी को ये मलबा डंपिंग यार्ड में फिंकवाना होता है। बुधवार को इसका विरोध करने के बाद एसडीएम कफोटा को शिकायत सौंपी।
लेकिन, वीरवार को फिर से सारा मलबा शमाह गांव के साथ लगते खड्ड में डाला गया। ये गांव पहले ही धंसने के कारण लोग पलायन करने के लिए मजबूर होते रहे हैं। अब एनएच का मलबा फेंकने से शमाह गांव के लिए पेयजल, सिंचाई के स्तोत्रों, रिहायशी मकान व उपजाऊ भूमि के लिए खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र शर्मा समेत ग्रामीणों ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि मलबा फेंकना नहीं रोका गया तो महिलाओं व बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उपायुक्त सिरमौर को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें