फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंशनरों की पेंशन एक जनवरी 2006 से एरियर के रूप में लंबित

विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी व सद
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक बस अड्डा पांवटा साहिब में हुई जिसकी अध्यक्षता मंच के उपप्रधान गुमान सिंह ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन का एक जुलाई 2026 को पेंशन का भुगतान करने तथा वृद्ध पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान करने पर धन्यवाद किया।
बैठक में मांग की गई कि जिन पेंशनरों की पेंशन एक जनवरी 2006 से एरियर के रूप में लंबित है, उनका शीघ्र भुगतान किया जाए। फिक्स मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। एक जनवरी 2016 के नए वेतनमान का एरियर, 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पेंशनरों का एरियर का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त चालकों और परिचालकों के ओवरटाइम का भुगतान 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की दर से किया जाए तथा फेस्टिवल भत्ते का भुगतान किया जाए। साथ ही कहा कि 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धियां प्रदान की जाएं।
उप-प्रधान गुमान सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्षों से निगम की सेवा कर चुके हैं। अब वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक और चिकित्सा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करना चाहिए। महासचिव हरशरण शर्मा ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मंच को प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक में रामनाथ सैनी, रंगी राम, बालक राम, गुरुदयाल चौधरी, तरलोक सिंह, गीताराम आदि मौजूद थे।

हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी व सद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें