फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संशोधित वेतनमान का एरियर बिना किसी देरी के हो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित वेतनमान का एरियर बिना किसी देरी के हो जारी
विज्ञापन

निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन/पांवटा साहिब की मासिक बैठक बस अड्डा पांवटा के विश्राम गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान मोहन सिंह ने की। कार्यवाही का संचालन हरशरण शर्मा ने किया। सबसे पहले चालक केशर सिंह व परिचालक प्रमोद कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक में देय लाभ को लेकर मामला गर्माया रहा। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार और निगम पेंशनरों को प्रताड़ित करना छोड़े और उनको 1 जनवरी 2006 व 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर तुरंत प्रदान करे। पेंशनरों ने डीए के एरियर, लंबित चिकित्सा भत्तों की राशि प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने वेतन विसंगतियां दूर करने, पंजाब की तर्ज पर स्थायी चिकित्सा भत्ता राशि हजार रुपये महीना करने की भी मांग की। इस अवसर पर लायक राम बहादुर, रामनाथ, सतीश चंद, अशरफ अली, हरबंस सिंह, गोरखूराम, भरत सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें