नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर एंड वरिष्ठ नागरिक संघ की मासिक बैठक रविवार को हिंदू आश्रम में संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी पेंशनरों ने जुलाई 2015 से 6 फीसदी डीए की किश्त अदा करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पेंशनर संघ ने मांग करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश वित्त विभाग वर्ष 2016-17 में पेंशनरों के मेडिकल बिलों की अदायगी हेतु जिला सिरमौर के विभागाध्यक्षों को पर्याप्त राशि आवंटित करे ताकि पेंडिंग बिलों की अदायगी हो सके। बैठक में संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से संगठन की सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने व एचआरटीसी पेंशनरों की चार माह से रुकी हुई पेंशन को शीघ्र अदा करने की भी मांग की। इसके अलावा शहर में आईपीएच विभाग के अधिकारियों से सभी वार्डों में पानी की सप्लाई समय पर देने की मांग की गई।
बैठक में महेश चंद, रवि दत्त, नीना कौशिक, प्रेमलता, भूषण लाल, मदन मोहन, अशोक विक्रम, भुवनेश्वरी देवी, शमशेर परमार, चमन लाल, ऊषा चौहान, ओमप्रकाश, रमेश अग्रवाल, राजेश कुमार, अनिल ठाकुर, धनवीर, बलदेव कक्कड़, कपिल गौतम, आशा, लता, हेमेंद्र सिंह, डॉ. एमएम मित्तल, जोगिंद्र सिंह, देवी चंद, सोमदत्त, ओपी सरीन, जंगवीर सिंह सहित दर्जनों पेंशनर मौजूद थे।