फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 74 रूटों पर आज मिलेगी एचआरटीसी की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो में 35 दिन बाद सोमवार को बस सेवा बहाल होगी। सरकार के आदेशों के बाद निगम जिले के विभिन्न रूटों पर बसें चलाएगा। इसको लेकर निगम प्रबंधन ने बसों के रूट और समय सारिणी संबंधी शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत नाहन डिपो के 159 रूटों में से फिलहाल 74 रूटों पर बस सेवा बहाल की गई है। निगम ने अभी ऐसे रूट फाइनल किए हैं, जो घाटे के रूट नहीं है। ऐसे रूटों पर बसें चलाकर निगम घाटे से उबरने के प्रयास करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड कर्फ्यू के दौरान बंद बस सेवा के चलते निगम प्रबंधन को 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घाटे से निगम को एकदम उबारना मुश्किल है लेकिन कमाई वाले रूटों पर बसें चलाकर निगम को उम्मीद है कि धीरे-धीरे नुकसान की भरपाई की जा सकती है। काबिले जिक्र है कि एचआरटीसी में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को कोरोना काल में समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से निगम के कर्मियों सहित अधिकारियों के वेतन की अदायगी भी देरी से हो रही है।
हालांकि निगम प्रबंधन का तर्क है कि सवारियां बढ़ने पर बस रूट भी बहाल किए जाएंगे ताकि निगम को नुकसान न झेलना पड़े। अभी सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक बसों की सीट क्षमता के अनुसार 50 फीसदी सवारियां बैठानी होगी, जिससे कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि सवारियों के अनुसार बस रूट बढ़ाए जाएंगे। अभी 74 रूटों पर बसों की समय सारिणी जारी की गई है।
........बाक्स
इन रूटों पर चलेंगी बसें
समय सारिणी के अनुसार सुबह छह बजे से नाहन-कुहंट, नाहन-कालाअंब (सात रूट), सराहां-त्रिलोकपुर, रेणुका-त्रिलोकपुर, पांवटा साहिब-कालाअंब, नाहन-त्रिलोकपुर, नाहन-कालाअंब-भूड़, नाहन-त्रिलोकपुर, नाहन-चौपाल, पांवटा साहिब-शिमला (देहरादून टाइम), पांवटा साहिब शिमला (हरिद्वार टाइम), नाहन-कौलांवालाभूड़ वाया सैनवाला (तीन रूट), नाहन-कौलांवालाभूड़ वाया चासी (पांच रूट), नाहन-रामाधौण (तीन रूट), नाहन-गातू (तीन रूट), नाहन-देवना थनगा, नाहन-अरलू, नाहन-लोदिया घाटी, नाहन-नेहर सबार, नाहन-चनालग, नाहन-देवल टिक्करी, पांवटा साहिब-शिमला (सूपर फास्ट), पांवटा साहिब-डांडा आंज, कोड़ग़ा, कंडी क्याना, चौकी मृगवाल, कठवार, डिमाइना, गत्ताधार, गात्तू, पांवटा साहिब-नाहन, सराहां-घाटों, परवाणू वाया प्रीतनगर, दगालगा घाट, सोलन वाया नारग, सराहां-नाहन, मानगढ़ वाया चनालग, कोट, गिरिपुल वाया सरसु, परवाणू-वाया प्रीतनगर, खोजर, मानगढ़ वाया वासनी, मानरिया वाया चनालग, कोट, रेणुका-नाडनोटी, छौऊ वाया कोटीधिमान, छौऊ द्राबिल, भवाई भलीच, खाली अछोन, महीपुर, दीद बगड़ (दो रूट), पराड़ा, छौऊ, पांवटा साहिब और रतवा रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें