फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूड द्रबिल के ग्रामीणों ने सरकारी बस सेवा की मांग की

Mon, 08 Feb 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड संगड़ाह की खूड द्राबिल पंचायत के लोग पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर की अगुवाई में खूड द्राबिल के लिए सरकारी बस सेवा की मांग सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को उपायुक्त बीसी बडालिया से मिले। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से इसकी प्रतिलिपित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली को भी भेजी।
विज्ञापन



उन्होंने उपायुक्त को बताया कि 31 जनवरी को ग्रामसभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि खूड द्राबिल पंचायत के लिए कोई सरकारी बस सेवा नहीं है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत इस बारे में कई बार निवेदन कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।


इसके अलावा ग्राम सभा की बैठक में दनाई से खूड तक संपर्क मार्ग की दशा को सुधारने, ग्राम पंचायत खूड के तहत निर्माणाधीन पेयजल पाइपलाइन उजाला से पाब तक टेंडर करवाने व राजकीय माध्यमिक स्कूल द्राबिल में पेयजल कनेक्शन लगाने के बारे में भी प्रस्ताव पास किया गया
विज्ञापन


। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर इस मार्ग पर सरकारी बस चलाने, खूड संपर्क मार्ग की दशा सुधारने, द्राबिल स्कूल में पेयजल कनेक्शन लगाने व निर्माणाधीन पाइपलाइन के टेंडर करवाने के निर्देश दें। ग्रामीण समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप, राकेश, वीरेंद्र, सुभाष, दासा राम, सुरेंद्र, हुकमी राम, सतपाल, बलदेव व राजेंद्र सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें