फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हलोनीपुल में एचआरटीसी बस का एक्सल टूटा, नाली में फंसी

विज्ञापन
राजगढ़ के समीप हलोनीपुल में पथ परिवहन निगम की बस, जिसका फ्रंट एक्सल टूट गया। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
-बथाऊधार रूट पर तकनीकी खराबी के बाद मरम्मत कर लौट रही थी बस
विज्ञापन

बस में सवार थे मैकेनिक, चालक और परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के समीप हलोनीपुल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस का अगले टायर की तरफ का एक्सल टूट गया। इससे बस सड़क किनारे नाली में फंस गई। गनीमत रही कि बस सड़क के ऊपर की ओर अटक गई। यदि बस नीचे की ओर खिसकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय बस में मैकेनिक, चालक और परिचालक सवार थे।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ से बथाऊधार जा रही एचआरटीसी की बस रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। इसके बाद बस की मरम्मत के लिए राजगढ़ से मैकेनिक मौके पर पहुंचे। मरम्मत के बाद जब बस को वापस राजगढ़ लाया जा रहा था, तभी हलोनीपुल के समीप उसके अगले टायर की तरफ का एक्सल टूट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उसे संभालने लगा और बस सड़क किनारे नाली में फंस गई।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में एचआरटीसी की बसों की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक्सल रूट पर चलते समय टूटता और बस में यात्री सवार होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने राजगढ़ सब डिपो से सुरक्षित बसें ही रूटों पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

निगम के सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक तरसेम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बस खराब हो गई थी। जब इसे वापस डिपो लाया जा रहा था तो फ्रंट एक्सल टूट गया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें