फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में 1,337 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
-शुरुआती दौर में तेजी के बाद अब धीमा पड़ा अभियान
विज्ञापन


-स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड में सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 14 और 15 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 1,337 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। शुरुआती दौर में दिखी तेजी के बाद अब अभियान की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर फील्ड में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया है।

जिले के 6 स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण का कार्य जारी है। अब तक सबसे अधिक राजपुर खंड में 379 किशोरियों को कवर किया गया है। इसके बाद संगड़ाह में 296, शिलाई में 280 और धगेड़ा खंड में 207 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, पच्छाद में 92 और राजगढ़ में 83 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन


वैक्सीन की गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 19 मुख्य कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली किशोरियों की सुविधा के लिए कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में रिस्पांस काफी अच्छा रहा, लेकिन अब इसे और गति देने की आवश्यकता है। इसके लिए बीएमओ, एमओ, आशा कार्यकर्ताओं और विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। एचपीवी वैक्सीन इस कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देती है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें