फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गंभीर रोगों से जूझ रहे पेंशनरों के भत्तों का भुगतान करें सरकार

विज्ञापन
नाहन में विद्युत पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


-एचपीएसईबी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की मासिक बैठक शनिवार को पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया।

महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि 15 मई 2026 को सोलन में केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग और लकवा से पीड़ित पेंशनरों को चिकित्सा भत्ते का हर महीने भुगतान करने की मांग सरकार से की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा, हिमाचल सरकार की ओर से मिलने वाली 12.5 प्रतिशत बिजली को निजी क्षेत्र में बेचने के निर्णय का भी कड़ा विरोध जताया गया। सदस्यों ने कहा कि यह बिजली पूर्व की भांति बिजली बोर्ड को ही दी जानी चाहिए, जिससे बोर्ड की आय में वृद्धि हो सके। बैठक में विद्युत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ जल्द लागू करने की मांग भी उठाई गई। साथ ही 13 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ते को शीघ्र जारी करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एचआर पुंडीर, बीएस गौड़, गुरुचरण सिंह, विनोद सिंगल, ओम प्रकाश, विजय सोहल, पविंद्र सिंह, राज कुमार, अब्दुल खालिक, निमोद तोमर, नमाज अली, यामिन और अब्दुल मजीद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें