फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मशोर में गिरा मकान, मलबे में दबा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सदस्य खेतों में कर रहे थे काम, हादसे के समय मकान में कोई नहीं था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। जिले के उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत घंडूरी के मशोर गांव में शुक्रवार को एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। बर्तन, राशन और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य मकान में मौजूद नहीं था। जय चंद शर्मा के मकान का इस्तेमाल रहने के बजाय रसोई के रूप में किया जाता था। शुक्रवार सुबह जय चंद शर्मा घास लेने गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

लोगों और ग्राम पंचायत घंडूरी की प्रधान नीलम कंवर ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत प्रदान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पहाड़ी ढलानों में नमी बनी हुई है। बारिश थमने के बाद धूप निकलने के दौरान भी कई स्थानों पर जमीन धंसने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें