फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: चुनाव ड्यूटी पर जा रहा था होमगार्ड का जवान, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Tue, 21 May 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

नाहन में एक होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। होमगार्ड जवान लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए हरियाणा जा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए हरियाणा जाते समय एक होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से नाहन में मौत हो गई। टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिरमौर के होमगार्ड कमांडेंट टीआर शर्मा ने बताया कि नाहन के चंबा मैदान से 448 होमगार्ड जवान हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी देने जा रहे थे। इस दौरान टीम के सदस्य जैसे ही बस में बैठने लगे तभी पांवटा साहिब से नामांकित हुकम सिंह (52) को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद अन्य जवानों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। इस दौरान होमगार्ड जवान भी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें