फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की उठाई मांग

विज्ञापन
पांवटा साहिब ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेंले को राज्य स्तरीय करने के मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हु
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

कमेटी ने कहा, लाखों श्रद्धालु जुटते हैं होली मेले में


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के पांवटा साहिब में हर वर्ष मार्च माह में धूमधाम से मनाए जाने वाले वार्षिक होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की मांग उठी है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह और जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मेले को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने करने की सरकार से मांग की है।
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के प्रधान हरभजन सिंह, गुरमति सिंह, परमिंद्र सिंह, हरदेव सिंह, जीवन सिंह, परमिंद्र ने कहा कि कि होला मोहल्ला का आयोजन स्थानीय पांवटा साहिब निवास, प्रशासन और गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की ओर से खालसा पंथ की स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस मेले में देश-विदेश से संगत श्रद्धा के साथ पहुंचती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह महाराज ने अपने जीवनकाल के साढ़े चार वर्ष इसी धरती पर बिताए थे। गुरु गोविंद सिंह जी के सबसे बड़े और प्रथम सुपुत्र बाबा अजीत सिंह जी का जन्म भी पांवटा साहिब की पवित्र धरती पर हुआ था। गुरु महाराज ने अधर्म के विरुद्ध अपने जीवनकाल का पहला युद्ध यहीं लड़ा था और विजय प्राप्त की थी।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों लोग देश-विदेश से गुरु दर्शन और मेले का आनंद लेने पांवटा साहिब पहुंचते हैं। जिला सिरमौर में मनाए जाने वाले मेलों में यह सबसे महत्वपूर्ण, धार्मिक और ऐतिहासिक मेला है।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने कहा कि होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से इसका महत्व और बढ़ेगा। इससे प्रदेश सरकार व प्रशासन का सहयोग मिलेगा, व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें