-चार मार्च तक चलने वाले कार्यक्रमों में देश भर के विभिन्न प्रांतों से पहुंचेगी कई महान पंथक हस्तियां : हरभजन सिंह
-प्रबंधन कमेटी ने 2 मार्च को भव्य नगर कीर्तन व पूर्णिमा पर 3 मार्च को होने वाले कवि दरबार की तैयारियां शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में ऐतिहासिक 342वां होला मोहल्ला 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ ही कार्यक्रमोें का आगाज हो गया है। सोमवार को भव्य नगर-कीर्तन व मंगलवार को होने वाले कवि दरबार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नगर परिषद खेल मैदान में कवि दरबार के लिए विशाल पंडाल सजना शुरू हो चुका है। पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान देशभर से कई महान पंथक हस्तियां पहुंच रहीं हैं।
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक जगीर सिंह और सह प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। दो मार्च को भोग श्री अखंड पाठ साहिब सुबह छह बजे शीश महल में तथा इसके बाद एक बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। दो मार्च को दोपहर एक बजे से नगर-कीर्तन निकलेगा। तीन मार्च को पूर्णिमा के दिन कवि दरबार सजेगा। इसके लिए दीवान बाहर खुले पंडाल में सजाया जा रहा है।
उप प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान कवि दरबार में मंगलवार को देशभर से महान पंथक हस्तियां पहुंच रहीं हैं। इसमें गुरमत विचारें सिंह साहिब ज्ञानी किशन सिंह अमृतसर वाले, शमशेर सिंह देहरादून, प्रितपाल सिंह कथावाचक पटियाला वाले, निशान सिंह, गुरदीप सिंह जी, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह प्रचारक अपने मनोहर विचारों के माध्यम से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे।
वहीं, रागी जत्थे में आकाशदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारों तहिगढ़ साहिब, गुलजार सिंह यमुनानगर वाले सिंह यमुनानगर, मौरी पीरी खालसा यमुनानगर, मोहकम सिंह पांवटा साहिब वाले, परमजीत सिंह, राम सिंह, रणप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह कृपाल शिला, चरणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, माता गुजरी महिला सत्संग सभा, बेबे नानकी महिला सत्संग समा और माता साहिब कौर सेवक जत्था मनोहर कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल करेंगे।
महासचिव हरप्रीत सिंह रतन व प्रबंधक जगीर सिंह ने बताया कि ढाडी जत्थे में अमर सिंह अणखी, सुखजिन्द्र सिंह चंगियारा एवं अन्य ढाडी जत्थे संगतों को ढाडी वारों द्वारा निहाल करेंगे। देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले कवि सज्जनों में रछपाल सिंह पाल जालंधर, बलवीर सिंह कमल, बलवीर सिंह बल, शुकरगुजर सिंह अमृतसर, सुखजीवन सिंह सफरी, भगत सिंह बीर, कुलवंत सिंह रफीक, परविंद्र कौर पटियाला, स. बलबीर सिंह कमल, स. मलकीत सिंह निमाणा, सुखविंद्र कौर नूर, जतिंद्र कौर आनंदपुरी, दिलबीर सिंह रियाड जालंधर, जसप्रीत कौर शिलाई, अमनदीप कौर घोंटा साहिब, इंदरजीत कौर पांवटा साहिब, रजनी कौर, सिमरन कौर, हरप्रीत कौर, प्रीतम कौर, कुलवंत सिंह चौधरी पॉटा साहिब अपनी सुंदर रचनाओं से संगतों को निहाल करेंगे। चार मार्च को निशान साहिब की सेवा सुबह दस बजे व अमृत संचार शीश महल में तथा गुरु का लंगर बरता जाएगा।
संवाद
गुरुद्वारा पांवटा साहिब 342वां होला मोहला कार्यक्रम के लिए दुल्हन की सजा रहा है| संवाद
गुरुद्वारा पांवटा साहिब 342वां होला मोहला कार्यक्रम के लिए दुल्हन की सजा रहा है| संवाद
गुरुद्वारा पांवटा साहिब 342वां होला मोहला कार्यक्रम के लिए दुल्हन की सजा रहा है| संवाद