फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा कन्या छात्रावास टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब जीता

विज्ञापन
माजरा एस्ट्रोटर्फ मैदान में दोस्ताना हॉकी स्पर्धा मैच के दौरानभिड़ती टीमें: संवाद
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर माजरा में हुआ मैत्री हॉकी कप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को माजरा हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में दोस्ताना कप का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल व टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। रोमांचक फाइनल में माजरा कन्या छात्रावास टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया।

माजरा में आयोजित दोस्ताना मैचों में सिरमौर ब्लू टीम ने सिरमौर रेड को 3-2 से हराया। माजरा छात्रावास ने जीडीसी पांवटा साहिब को 4-3 से हराकर दोस्ताना हॉकी कप जीत लिया। समाजसेवी अनुराग गुप्ता ने बताया कि भारत में हॉकी का संगठित रूप से संचालन वर्ष 1925 में शुरू हुआ। जब इंडियन हॉकी फेडरेशन की स्थापना की गई। इसी वर्ष भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम ने पहली बार हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग शुरू हुआ। 1928 से 1956 तक लगातार छह ओलंपिक में भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारतीय हॉकी ने अब तक कुल 8 ओलंपिक स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। दिग्गज खिलाड़ियों जैसे ध्यानचंद, बलबीर सिंह सीनियर, अजित पाल सिंह, डॉ. रूप सिंह और हाल के समय के मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें