फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर जताया रोष

विज्ञापन
गौवंश के अवशेष मिलने के विरोध में राजगढ़ में रैली निकालते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मवेशी हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर जताया रोष
विज्ञापन

बस अड्डे पर किया हनुमान चालीसा पाठ, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा यमुना नदी के समीप कथित गोवंश के अवशेष मिलने के विरोध में मंगलवार को राजगढ़ में हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने शिरगुल मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।

रैली में विधायक रीना कश्यप व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। रैली के दौरान पुराने बस अड्डे पर बैठक कर विधायक रीना कश्यप सहित सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ा संज्ञान लिए जाने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि इस घटना से पूरे हिमाचल के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना हिंदुओं के पावन पर्व नवरात्र के दौरान घटित हुई। इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कठोर से कठोर सजा दी जाए। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि गोवंश की हत्या हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ी घटना है। यह गाय की नहीं बल्कि हमारी मां की हत्या है। हम सभी को एक होकर इसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी।

.....संवाद

गौवंश के अवशेष मिलने के विरोध में राजगढ़ में रैली निकालते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें