फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां कॉलेज में हिंदी की गूंज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिंदी पखवाड़े में भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी विभाग की सहायक आचार्य एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मोल्लम डोलमा के मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. मोल्लम डोलमा ने स्वागत संबोधन में हिंदी की वैश्विक स्थिति, व्यापकता और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने हिंदी भाषा के उद्भव एवं विकास तथा हिंदी साहित्य की विविधता से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस समूह गीत, एकल गान, शास्त्रीय नृत्य, पहाड़ी गिद्दा, पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। भाषण प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ में समीर पंवर प्रथम, पूजा द्वितीय और आशू तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रसाद सदन ने बाजी मारी, जबकि निराला सदन दूसरे और पंत सदन तीसरे स्थान पर रहा।
समारोह ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि एवं गौरव की भावना को बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजन कौशल, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. जीना गुप्ता, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, डॉ. प्रियंका सराओ, अधीक्षक आशीष गौतम सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें