फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़े में चमकाया नाम

विज्ञापन
राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले राजगढ़ कॉलेज क
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में दीपक चौहान ने हासिल किया दूसरा स्थान, निबंध लेखन में विशाल प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों ने भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से रिकांगपिओ, किन्नौर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
हिंदी विभाग की प्राध्यापिका पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में राजेश्वर शर्मा ने भाषण, दीपक चौहान ने प्रश्नोत्तरी और विशाल ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीपक चौहान ने द्वितीय स्थान, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और हिंदी भाषा के प्रति रुचि का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाती है तथा यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें