फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गरीबी नहीं, हुनर बनेगा युवतियों-महिलाओं की ताकत

विज्ञापन
फैशन डिजाइन, कटिंग स्टीचिंग व पारंपरिक कारीगरी सीखती पांवटा साहिब क्षेत्र की युवतियां। संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब में फैशन डिजाइनिंग से महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही हीना
विज्ञापन

-वर्ष 2013 से आधुनिक डिजाइन के पारंपरिक हुनर सिखा रही, अब तक दो हजार को बनाया आत्मनिर्भर
-छोटे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत : हीना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सपना मन में लेकर कार्य शुरू किया। वर्ष 2013 से आधुनिक डिजाइन के साथ पारंपरिक हुनर सिखा रही है। अब तक विभिन्न शहरों में दो हजार से अधिक महिलाओं-युवतियों को स्वरोजगार के लिए तैयार कर चुकी है। फैशन डिजाइनर हीना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इसी क्रम में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में अब अत्याधुनिक सिलाई, डिजाइनिंग, स्केचिंग, मेहंदी आर्ट और बुटीक मैनेजमेंट जैसे कई रोजगारोन्मुखी कोर्सेज करवाए जा रहे हैं। यहीं नहीं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों को फैशन डिजाइनिंग के कोर्स बिना शुल्क करवाए जा रहे हैं
हीना ने बताया कि नाहन कॉलेज से कटिंग टेलरिंग और ड्रेस मेकिंग कोर्स किया। इसके बाद अंबाला, मुंबई, चंडीगढ़ व लंदन से फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा प्राप्त की है। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर कंवलजीत सिंह व मनीष मल्होत्रा से भी विशेष शिविरों में गुर सीखे हैं। अब स्थानीय क्षेत्र में फैशन और हुनर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए फैशन डिजाइनिंग संस्थान कारीगरी बाय हीना के नाम से संस्थान शुरू किया है।
विज्ञापन

हीना ने कहा कि इस संस्थान की शुरुआत आधुनिक फैशन ट्रेंड्स और पारंपरिक कारीगरी के अनूठे संगम के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। खासकर छोटे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को काम सिखाने में रुचि है। जिला सिरमौर में ही करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं-युवतियों को फैशन डिजाइनिंग से आज के समय में हुनर ही सबसे बड़ी ताकत बनाने का प्रयास है। इससे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों को अपने पैरों पर खड़े होने का एक शानदार मंच मिल पा रहा है।
हीना ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और कौशल को पहुंचाना रहा है। कोई भी बच्चा पैसों की कमी के कारण अपने सपनों को पूरा करने से न चूके। पांवटा साहिब में अपने संस्थान में सिलाई, डिजाइनिंग, स्केचिंग और बुटीक मैनेजमेंट जैसे कई रोजगारोन्मुखी कोर्सेज भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स...
विदेशों और बड़े शहरों की तर्ज पर सीख रही हुनर
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल, दविंदर सहोता, ज़ाफर अली, विशाल वालिया, रवि दीप सिंह, सोनिया चौधरी, अमनदीप कौर व रवीना शर्मा का कहना है कि फैशन डिजाइनिंग से बड़े शहरों की तर्ज पर संस्थान की संचालिका हीना स्थानीय युवतियों को हुनर सिखा रही है। हमारे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों को अपने पैरों पर खड़े होने का एक शानदार मंच मिल रहा है। बेहतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना काफी प्रेरणादायक भी है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए मुफ्त फैशन डिजाइनिंग कोर्सेज भी कराए जा रहे हैं।

फैशन डिजाइन, कटिंग स्टीचिंग व पारंपरिक कारीगरी सीखती पांवटा साहिब क्षेत्र की युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें