फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कालाअंब में फैक्टरी में धमाका; छत फाड़ते हुए 500 मीटर दूर जाकर गिरा ऑटोक्लेव का ढक्कन; 5 मजदूर घायल

Mon, 30 Mar 2026 10:15 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक उद्योग के ऑटोक्लेव में धमाका हो गया। इसका ढक्कन टीन की छत को फाड़ते हुए करीब 500 मीटर दूर पेड़ से टकराते हुए सड़क पर गिर गया। हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कालाअंब के उद्योग में धमाके के बाद हुआ नुकसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वाहनों के सेफ्टी ग्लास बनाने वाले एक उद्योग के ऑटोक्लेव (दाबयुक्त भाप मशीन) में धमाका हो गया। पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमाका इतना भयानक था कि इसका एक हिस्सा (ढक्कन) छत को फाड़ते हुए करीब 500 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा। वहीं ऑटोक्लेव का दूसरा भारी-भरकम हिस्सा दीवार को तोड़ते हुए सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे के करीब कालाअंब के जोहड़ों में एक उद्योग में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही धुआं फैल गया। यहां स्थापित ऑटोक्लेव में यह धमाका हुआ। इसका ढक्कन टीन की छत को फाड़ते हुए करीब 500 मीटर दूर पेड़ से टकराते हुए सड़क पर गिर गया। ऑटोक्लेव के साथ में ही काम कर रहे मनीष कुमार पुत्र जीत राम निवासी बिलासपुर, हरियाणा, सुखबीर पुत्र अजमेर निवासी पालियों, चेतन पुत्र अनिल निवासी साधुपुल, सढ़ौरा हरियाणा, प्रेम पुत्र मुसबराम निवासी बसंतपुर, बिहार व सूरज पुत्र वशिष्ठ निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश टीन शेड के नीचे दब गए। इन्हें हल्की चोटें आई। इसके बाद उन्हें साथ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया। 
 

बहरहाल, संबंधित विभागों और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक तकनीकी जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उधर, मेडिकल कालेज नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणू ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उद्योग के प्रबंध निदेशक उपेंद्र दहिया ने बताया कि न्हें तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंचने का अनुमान है।  हादसे के तुरंत बाद फैक्टरी प्रबंधन और स्टाफ ने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं।

पुलिस थाना कालाअंब में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 व 125ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें