फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, बाजार में सन्नाटा, पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में दोपहर को गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना हो गया मुश्किल
विज्ञापन


- सिविल अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीज के उपचार को अलग से व्यवस्था की गई
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में बुधवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर बाद गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लू के थपेड़ों से सड़कों और बाजार में अधिकतर सन्नाटा पसरा रहा।
गिरिपार के स्थानीय निवासी प्रदीप चौहान, सुनील चौधरी, बबीता तोमर, सुनीता चौधरी, कमल धीमान, बाला शर्मा, कमलेश तोमर, ममता ठाकुर, रीना, अनिल अत्री, सुभाष राणा व अचल शर्मा ने बताया कि सुबह बाजार से कुछ खरीदारी करने और अपने कार्य से निकले थे। भीषण गर्मी का असर साफ नजर आया। कम ही लोग बाजार में। दिखे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धूप तेज रहने पर लू रही। खास कर दोपहर बाद चार बजे तक लू के थपेड़े लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रहे हैं। दो दिनों से जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय मुख्य बाजारों और सड़कों पर अधिकतर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। डाॅक्टरों के अनुसार पिछले दो-तीन दिन में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के 35 से 50 तक अधिक मामले रहे हैं।


बॉक्स...

हीट स्ट्रोक से बचाव की पूरी तैयारी : डॉ. सुधी गुप्ता

- सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने लगातार बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक से बचाव अलग एसी कक्ष रखा है। इसमें फ्रिज, आइस की व्यवस्था है।। आजकल अधिक गर्मी में बिना प्यास लगे भी लगातार पानी, ओआरएस घोल, नींबू पानी और छाछ का सेवन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स....
सिर ढककर निकलने की सलाह

- दो-तीन दिनों से तापमान में और बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए यदि बहुत जरूरी होने पर बाहर जाना पड़े, तो सिर को सूती कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें। साथ ही पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। गर्मी और लू बीमार होने का ख़तरा बना रहता है।

- डॉ. राजीव चौहान, वरिष्ठ चिकित्सक सिविल अस्पताल पांवटा साहिब
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें