फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भीषण गर्मी से डायरिया, उल्टियां-दस्त, पेट दर्द के बढ़े रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में हर रोज भारी संख्या में पहुंच रहे रोगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पिछले कुछ दिनों से जिला सिरमौर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते रोगियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में हर रोज डायरिया, उल्टियां-दस्त, पेट दर्द से संबंधित रोगी अधिक पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं जो पेट दर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर आगामी तीन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। अभी बारिश हाेने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। पांवटा साहिब में भीषण गर्मी को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। उधर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भी भीषण गर्मी इन दिनों पड़ रही है। दिन के समय धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि डायरिया, उल्टियां, दस्त व पेट दर्द के रोगियों में इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस भीषण गर्मी में अधिक मात्रा में पानी, जूस पीने समेत धूप में घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और खासकर छोटे बच्चों को धूप- लू से बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें