फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 और लोग मिले संक्रमित, 12 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 10 और मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव मिले मामले पांवटा साहिब और पच्छाद उपमंडल से संबंध रखते हैं। इसमें पांवटा साहिब के पुरुवाला, पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच, पांवटा के जोहड़ों, वार्ड नंबर 11 और पच्छाद के पलाशयों गांव से कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसीआर लैब में कुल 330 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 9 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि, 15 सैंपल की जांच अभी जारी है। इसके अलावा रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांचे गए 54 सैंपल में कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं, ट्रूनेट से जांचे गए आठ सैंपल में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने जिले में 10 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 392 सैंपल की जांच की गई थी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महामारी को हराने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 90 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि जनपद में कोरोना महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना महामारी को लेकर सावधान रहें। अभी कोरोना का संकट टला नहीं है। लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ साथ मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें