फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के नौ और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना वायरस के मामलों का आना जारी है। बुधवार को जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि जिले के स्कूलों में भी कोरोना ने दस्ते दे दी है। दो नवंबर से सरकार स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर रही हैं। ऐसे में कोरोना के मामले स्कूलों में आने से परिजनों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजटा में 45 वर्ष की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा पांवटा साहिब में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की कोविड लैब में आरटीपीसीआर के तहत 135 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 126 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि नौ सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आए लोगों में कार्मल स्कूल नाहन के समीप 25 वर्षीय युवक, शंभूवाला में 32 वर्षीय युवती पॉजिटिव निकली। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में 45 वर्ष की एक महिला संक्रमित पाई गई। पांवटा साहिब के देवीनगर में 50, अंबोया में 18, बद्रीपुर में 62 वर्षीय महिला और देवीनगर में 26, अंबोया में 52 वर्षीय पुरुष भी कोरोना संक्रमण में चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

उधर रेपिड एंटीजन टेस्ट के तहत लिए गए 31 सैंपल में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों को आइसोलेट किय गया है। कुल 11 मामलों में तीन नाहन और छह पांवटा उपमंडल से संबंधित भी हैं। उन्होंने बताया कि 18 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। जिला में अब एक्टिव मामलों की संख्या 126 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें