गिरि नदी में अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर चालक का चलान करते पुरूवाला थाना के प्रभारी विजय रघुव
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरुवाला थाना क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले गिरि नदी में पुलिस ने छापामारी की। कुछ क्षेत्रों से अवैध खनन की गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुरुवाला थाना प्रभारी ने इन संवेेदनशील क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान अवैध खननकारियों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। पुलिस टीम ने आधा दर्जन ट्रैक्टरों को मौके पर ही दबोच लिया। इनके संचालकों से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने गिरि नदी के अवैध खनन को संवेदनशील कुछ स्थलों पर छापामारी की। इस दौरान नदी नालों में अवैध रुप से रेत बजरी ढोने वाले आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े गए। यह ट्रैक्टर अवैध ढंग से रेत बजरी ढो रहे थे। इनसे रेत बजरी ढोने के लिए जरूरी परमिट, खनन सामग्री बिल और दस्तावेज मांगे गए लेकिन ट्रैक्टर चालक कोई बिल नहीं दिखा सके।
पुलिस छापामारी के दौरान ऐसे 6 ट्रैक्टर गिरि नदी क्षेत्र मौके पर पकड़े गए। प्रत्येक ट्रैक्टर संचालक से 5-5 हजार जुर्माना राशि वसूली गई। नदी नालों में छापामारी की सूचना अवैध खननकारियों में आग की तरह फैल गई। इसके बाद अवैध खनन में जुटे कुछ ट्रैक्टर पुलिस टीम को देख कर दूर से भाग खड़े हुए।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि एसएचओ पुरुवाला की टीम ने बुधवार को अवैध खनन क्षेत्रों में छापामारी की है। इस दौरान आधा दर्जन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ कर 30 हजार जुर्माना किया है। पांवटा साहिब, माजरा और पुरुवाला थाना क्षेत्रों के तहत अवैध खनन के संवेदनशील स्थलों पर इस तरह की छापामारी का अभियान जारी रहेगा।
...