फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घूमने निकला होम क्वारंटीन में रखा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। होम क्वारंटीन में रखा एक व्यक्ति गांव में घूमता हुआ देखा गया। उसने न तो मास्क पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहा था। पंचायत प्रधान और स्थानीय जागरूक लोगों की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उसे 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। मामला उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली हरिपुरधार उपतहसील के गहल डिमाइना पंचायत का है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिमाइना गांव का एक व्यक्ति 6 मई को उत्तर प्रदेश के कुरजा बुलंदशहर से अपने घर पहुंचा था। सात मई को व्यक्ति ने स्वयं इसकी सूचना पटवारी को पहुंचाई। इसके पश्चात प्रशासन ने उसे होम क्वारंटीन में रहने तथा परिवार से भी सामाजिक दूरी बनाने के आदेश दिए लेकिन व्यक्ति ने सभी नियमों की अवहेलना करते हुए न तो लोगों से सामाजिक दूरी बनाई और न ही मास्क पहना। वह बेरोकटोक घूमता रहा।
शनिवार को वह हरिपुरधार बाजार में भी घूमते हुए देखा गया। इसके बाद गेहल पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने उक्त व्यक्ति की ओर से कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी भयानक बीमारी के प्रति उदासीनता दिखाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हरिपुरधार के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें