फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जमटा में 6 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच, दो पाई गई हाई रिस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमएसएमए के तहत जांच के साथ महिलाओं का मार्गदर्शन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा में गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में 6 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें दो महिलाएं हाई रिस्क पाई गईं।

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. श्रुति और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चारू ने महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया। गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ-साथ हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप के अलावा बच्चे की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव पूर्व जांच की सुविधा दी जाती है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल मुहैया कराना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें