फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 30 बच्चों ने साइकिल दौड़ाकर दिया जागरूकता संदेश

विज्ञापन
नाहन में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र 13
विज्ञापन

बच्चों ने लोगों के गैर संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक
नाहन में 30 बच्चों ने साइकिल दौड़ाकर दिया जागरूकता संदेश
सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय नाहन में स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम पर रविवार को साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाए इस कार्यक्रम में 12 वर्ष से कम और अधिक आयु के 30 बच्चों ने शहर में साइकिल दौड़ाकर लोगों को गैर संचारित रोगों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
साइकिल इवेंट को दो आयु वर्ग में किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम आयु के सात बच्चों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से गुन्नूघाट और वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक साइकिल रैली से जागरूक किया। 12 वर्ष से उपर की आयु के 23 बच्चों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होते हुए चौगान, लाइब्रेरी, बस अड्डा और वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली और लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि देश में करीब 63 फीसदी मौत के कारक यह गैर संचारी रोग बन रहे हैं। गैर संचारी रोग हमारी रोजमर्रा की जीवन शैली से जुड़े हुए हैं। उनके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव हैं। तंबाकू, शराब का उपयोग, कम शारीरिक गतिविधियां और वायु प्रदूषण आदि इसके मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए यह साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम यातायात पुलिस की देखरेख में संपन्न करवाया गया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, डॉ. वीना सांगल, स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान और कृष्णा राठौर आदि मौजूद रहे।
-चंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें